चेहरे पे जमी धूल अपने साफ कर ज़रा, ज़ुल्मों से लड़ रहा है तो इंसाफ कर ज़रा। उसके गुनाह भी कल अदालत में आएंगे, चल छोड़ इंतक़ाम सबको माफ़ कर ज़रा।