मैं तो क़तरा हूँ अकेले तो बह न पाउँगा, लम्हा लम्हा यूँ सिमटता ही चला जाऊंगा, न हटाओ ये शब की छाओं मेरी चौखट से , मैं आफ़ताब की गर्मी को सह न पाउँगा। लगा के आस तेरे दर पे कब से बैठा हूँ , नज़राना- ए दीद कभी तो पाउँगा, न पूछ हाल-ए दिल मेरा ज़ालिम मोहब्बत की क़सम, ज़ुबाँ पथ्थर है मेरी मैं कुछ भी कह न पाउँगा। रहने दे मुझको दूर अपने तसव्वुर से तू, तसव्वुर से तेरी मैं मुस्कुराहट पाउँगा, न दे खुशियां मैं तो ग़मों का आदी हूँ, मिली मुस्कान तो हरगिज़ भी सह न पाउँगा। ये तो हद थी मेरे सब्र के आजमाइश की, अब जो गर मुड़ी उधर तो न राह पाउँगा, लगा के आग मैं सादिक़ के आशियाने को, खुद मरूँगा और उसको भी मार जाऊंगा।