दिये दिल के भी जलाओ कि दिवाली है आज, चलो फिर झूमो और गाओ कि दिवाली है आज। बदल सकते हो तुम तो ख़ुद का नज़रिया बदलो, दुश्मनों साथ में आओ कि दीवाली है आज। चलो मुस्कुराहट ख़रीदो खुशी तक़सीम करो, ज़रा भी ग़म न करो जेब जो खाली है आज। है तुम्हें ईल्म कि सादिक़ है क्या मुक़द्दर में, करो तुम शुक्र उन खुशियों का जो पलीं है आज। दिये दिल के भी जलाओ कि दीवाली है आज.......