अपने दिल की बात मेरे दिल तलक़ आने तो दो,
लो गले मिल जाऊं तुमसे हाँथ फैलाने तो दो,
हो गया मेरे कहे पे दोस्तों को ऐतराज़,
जो कहा था कल मुझे वो आज समझाने तो दो।
हर सज़ा मेरे गुनाहों की जो होगी भुगतुंगा,
कल अदालत का तुम्हारे फैसला आने तो दो।
मैं बरसता ही रहूंगा तुम पे सादिक़ उम्र भर,
मुझको अपने बादलों की सिम्त तक छाने तो दो