कागज में स्याहियों का एक आशियाना । स्याही की तुम ,तुम्हारी कुर्सी और पेन । हमारा बिस्तर , सीसम का श्रृंगारदान , लिखने की मेज और तुम्हारा छोटा सा एक दवाखाना । कागज में स्याहियों का एक आशियाना । स्याही की तुम्हारी। मुस्काने , तुम्हारा मचलना , मुझे अपनी नजरों से छूना , तुम्हारा , मेरे घंटो कागजों को निहारने से रूठकर , खिड़कियों में मुरझाकर बैठ जाना । कागज में स्याहियों का एक आशियाना ।