मन मंद तेरा मुस्काये

कोयल भी गीत सुनाये

जल मगन गीत का राग छेड़ती

जीवन में हरियाली भरती

सूरज आये लाली में जब-जब

खिलें फूल टहनी पे तब-तब

खुशबू से आंगन भर आये

जब मन मंद तेरा मुस्काये

चिड़िया भी राग सुनाती है

हरियाली मन हरसाती है

बारिश की बूंदों की झम-झम

कानों को बहलाती है

देख प्रकृति का दृश्य वृहंगम

मन हर्षित हो जाये

जब मन मंद तेरा मुस्काये

शीशे सी ओस की बूंदें

जब पत्तों को सहलाएं

सुबह की ठंढी पवन का झोंका

बदन को यूं सहलाए

मानो नाचता मोर बाग में

हृदय को यूं छू जाये

जब मन मंद तेरा मुस्काये - मन मंद तेरा मुस्काये।।