बहुत खुशनुमा थी वो जिंदगी, आज हर लम्हा डराता है...
जवानी के इन दिनों में, बचपन बहुत याद आता है...
कितनी प्यारी थी वो हँसी जो बाबा के गोद में आती थी...
झट से सुन लेते थे ये कान जब दादी माँ कुछ देने को बुलाती थी.....
आज हर पल उन दिनों का जिक्र मन में आता है जब कोई बचपन की बात बताता है....
वो बाबा के साथ तीर्थस्थल पे जाना, वो दादी के साथ सरयू, गंगा में नहाना....
वो मेले से लाई हुई बाँसुरी को जोर-जोर से बजाना, वो डमरू मेले का ले भोले बन जाना......
वो बचपन वाली दिवाली अब कहा, अब मन जाती है होली वहीं हम रहते जहाँ...
किस्सा है थोड़ा पुराना, पर बचपन का सफर था बड़ा सुहाना....
काश कि फिर से जिंदगी इसे दोहराती ? बचपन वाली तकदीर फिर लौट दोबारा आती.......

