माता आशिर्वाद से; मिलता है सद् ज्ञान।
अपनी किस्मत खुद लिखे; मिलता है फिर मान।1।
गुरुवर से शिक्षा मिले; नित्य सुबह अरु शाम।
शिक्षक को जो पूजते; सफल बने सब काम।2।
गुरुवर से हमको मिला; बड़ा ज्ञान अनमोल।
शिक्षक से मिलते सदा; शिक्षा का बड़ मोल।3।
बहुत जरूरी होत है; नित शिक्षा का ज्ञान।
मानव शिक्षा से सदा; पाते हैं सम्मान।4।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)


