गर टूट गए सपने सारे,
तुम सपने नऐ सजा लेना...
ये दर्द तुम्हारा अपना है,
तुम इसको गले लगा लेना...
मत सोचो तुमको मिला है क्या,
तुम थोड़े ही व्यापारी हो..
दिलवाले हो दिल से देना,
आंसू में हंसी मिला देना...
सपनो का क्या वो तो सपने हैं,
आज टूटे कल फिर बन जाएंगे...
चाहत दिल में जिंदा रखना,
इसमें नफरत न मिला देना...
गर टूट गए सपने सारे,
तुम सपने नऐ सजा लेना...

