हाले-बद याद दिलाते हैं, तो हँस देता हूँ....
लोग जब दिल को दुखाते हैं, तो हँस देता हूँ.....
चैन हँसने से, न रोने से गुज़र होता है....
वैसे जब आप हँसाते हैं, तो हँस देता हूँ....
शतरंज में जीतने के लिए, जब कुछ लोग...
बेगम कुर्बान करते हैं, तो हंस देता हूँ....
जिनके हर ऐब से वाक़िफ़ हूँ, वही आ आ के....
जब मुझको आईना दिखाते हैं, तो हँस देता हूँ.....
जिन्हें पाल के रखते है, लोग आस्तीनों में अपनी...
वो जब उन्हें काटते हैं, तो हंस देता हूँ मैं.....


