क्या तुम्हे याद है वो सभी बातें???

वो बातें जो हम दोनो के अलावा उस परवरदिगार को ही पता है???

वो जब ट्यूशन में आना हम दोनो को अच्छा लगने लगा था???

वो जब स्कूल के बाद भी हम नहीं चाहते थे कि एक दूसरे से दूर जाएं???

क्या तुम्हें वो गीत अब तक याद है, जो मैने पहली बार सिर्फ तुम्हारे लिए लिखा था???

वो पहली बारिश जब हम दोनो ही किसी तीसरे को सामने लाकर बात करते थे???

वो सब जो मैने तुमसे कहा था या तुमने मुझसे???

अगर ये सब तुम्हें अभी तक याद है तो क्या तुम वापस आ सकती हो???