यह महफिल यह नजारे याद आएंगे

यह दोस्त और अहबाब सारे याद आएंगे


अभी जाते हो तो जाओ खुशी से मगर

सोचना कभी जब कॉलेज के नजारे याद आएंगे


यह कमरा यह बेंच यह उस्तादों की संगत

हमें जब याद करोगे ये सारे के सारे याद आएंगे


अभी तो खुश हो जुदाई का रंज देखा नहीं अब तक

रो पड़ोगे जिस दिन कॉलेज की दीवारें याद आएंगे