महफ़िलों में तेरे अब कहां क़द्र है कोई
तुझे ख़बर भी है कि तुझसे बेख़बर है कोई
मेरे आने कि राह तकती हो
क्या ऐसी भी नज़र है कोई
अपनी हाज़त को किया हो जहिर
ज़माने में ऐसा भी पिदर है कोई
ये आफताब मुझसे पहले निकला हो
हुई ऐसी भी सहर है कोई
मुस्तकबिल की क्या उम्मीद। करूं
किसी को अगले ही लम्हे कि ख़बर है कोई
मैंने हर शय से अपनी बात कही
ये कहते। हैं "मुंतज़िर" भी बशर है कोई
