इन दिनों हर पल महसूस होती एक साया है ,
लगता है यह औरत होने का डर छाया है ,
घर के एक कोने में खड़ी सिर्फ अपने दुपट्टे को संभालती,
किसी की बुरी नजरें तो नहीं देख रही बस यही खंगालती,
तोड़ दिए लोगों के डर से रिश्ते आफताब से ,
अब तो सिर्फ मेरे नाते रह गए हैं केवल और केवल मेहताब से,
अब तो डरती हूँ देखकर मेज पर पड़ी अखबार ,
बदन ही नहीं आत्मा भी हो जाती बेजार,
घबराती हूं रिस-रिस कर गिरती बूंद से,
अक्सर तन्हा बैठ जाती हूँ नींद से,
कभी इधर-उधर नाचती थी बांध के पायल,
इन दिनों तो रुनझुन से भी हो जाती हूं घायल,
उन दिनों सज-सँवर कर जमाने में इठलाती,
आज अपने ही दामन में अपने को छुपाती,
इन दिनों हर पल महसूस होती एक साया है,
लगता है यह औरत होने का डर छाया है।।
उन दिनों-बचपन
आफताब-सूरज
