संघर्ष हैं ये जीवन,या जीवन एक संघर्ष हैं?
जिसने मुस्कुरा कर किया सामना,पाया उसने अपहर्ष हैं
सब साथी दरसाल तुम्हारे,ये ही सच्चा हमसाया हैं
कितने भी उपाय किये,कहा ये दूर जा पाया हैं
किये हैं कुछ अच्छे कर्म जो मनुष्य जीवन को पाया हैं
भटके हम 84लाख योनियाँ तब मानुष देह को पाया हैं
फिर इन झूठे प्रश्नों में हम जीवन जाया यूँ क्यों करें?
जो भूमिका मिले इस नाट्य काल में,उसे चरितार्थ हम करें
प्रेम और सौहार्द भाव से जीवन यापन करना हैं
केवल सुख ही नहीं अपितु दुख जीवन का भी अपना हैं
जो पाया हैं इस जीवन में सब यही छोड़ चले जायेंगे
फिर ना जाने किस योनि में मनुष्य जीवन को पाएंगे।
फिर ना जाने किस योनि में मनुष्य जीवन को पाएंगे।।

