ख़ुशनुमा किरणें बिखेरूं, इस तरह का भोर हूँ मैं,

सत्य केवल ये है मेरा, वज्रमणि सा कठोर हूँ मैं,

स्थलकमल की पंखुडी, सा है मुलायम दिल मेरा,

कर रहा महसूस हर पल, दर्द-ए-दिल जो है तेरा,

आँख के आँसू चुरा लूँ, इस तरह का चोर हूँ मैं,

सत्य केवल यह है मेरा, वज्रमणि सा कठोर हूँ मैं,

सामने से देख कर तुम, जान सकते हो नही,

पीठ पर खंजर लगा,ये मान सकते हो नही,

कल्पना की शान्ति तोड़ू, वास्तविक सा शोर हूँ मैं

सत्य केवल यह है मेरा, वज्रमणि सा कठोर हूँ मैं।