तकलीफ-ए-दिल-ए-गैर पे बेनज़र दिखता है. हर शख्स इंसानियत से बेखबर दिखता है.।
या रब अपने बंदों की मरम्मत कर दे. तेरा बनाया हुआ इंसान अब जानवर दिखता है.।
मंदिरों की सियासत पर राम राम है मुँह में. वैसे बगलों में छुपाये हुए खंजर दिखता है.।
मज़लूम की मदद के लिए उठते नहीं बाजू. और लड़ने को आ जाए तो सिकंदर दिखता है.।
बेरहम है बहाता है वफादार भाई का लहू. बेवफा दौलत के लिये बेसबर दिखता है.।
दीवाना हुआ फिरता है राज, मंदिरों को तेरा घर समझता है. क्यों नहीं उसे हर घर में तेरा घर दिखता है.।।
