तेरे दरबार से मालिक, हुकुम एक बार हो जाये,

मेरी वीरान सी दुनिया, गुल-ओ-गुलज़ार हो जाये.


न हो हिन्दू न मुस्लिम हो, न दिल में बैर हो कोई,

तेरे बन्दे हैं सब मालिक, बस एक परिवार हो जाये,


गज़ब का नूर है मालिक, यहाँ दर और दिवारों में,

इसी सेहन में ऐ मौला, मेरा घर बार हो जाये,


वतन पर मिटने वालों को, खुदा तू बख्श दे जन्नत,

सज़ा वहशी दरिंदों को, सरे बाज़ार हो जाये,


सुना है तेरी चौखट से, कोई खाली नहीं जाता,

कि मुझपर भी करम तेरा, मेरे सरकार हो जाये.