क्या करें कि इश्क तुमसे हो गया है अब..
क्या करें कि तुम में ही दिखने लगा है रब..!

महफिल सजी है फिर भी तुमको ढूंढता हूं मैं..
भीड़ है पर अजनबी से लग रहे हैं सब..!

रुखसती के वक्त भी तुमने ये पूछा नहीं..
जा रहे हो रूठ के तो फिर मिलोगे कब..!

डर है ये कि टूट कर ना मैं बिखर जाऊं कहीं..
दिल ये तेरी याद में रोने लगेगा जब..!

"राज"-ए-दिल किससे कहूं ये समझ आता नहीं..
नम है मेरी आंख और चुप से मेरे लब..!