वक्त के हिसाब से हर सांचे में ढलना सीख गए,
औरों के कन्धों पर सिर रख कर, हम भी चलना सीख गए ।
है वक़्त किसे जो देखे औरों की मुश्किलें यहाँ,
हम भी रस्तों के काँटों से, बच के निकलना सीख गए ।
क्या करनी है फूलों की खुशबु क्या काम यहाँ बागीचों का,
हम भी डाली की कच्ची, कलियों को मसलना सीख गए ।
इस झूठ बोलती दुनिया में सच से तो काम नहीं चलता,
हम जीतने की गरज से, मोहरे बदलना सीख गए ।
फैला हर ओर दिखावा है फैशन की है ये दुनिया,
औरों को जलते देखा तो, पल भर में जलना सीख गए ।
सबके मुँह में राम यहाँ और बगल में छूरी है,
हम भी आस्तीन के सांप बने, और ज़हर उगलना सीख गए ॥