आप लगते हो क्या, क्या कहूं आपसे..
चांद मिलता है ये हूबहू आपसे..!

मेरे लहजे में एक ताज़गी आ गई..
जबसे होने लगी गुफ्तगू आपसे..!

लोग हंसते रहे पर मैं सुधरा नहीं..
मुझको प्यारी नहीं आबरू आपसे..!

बस इतनी सी है ये कहानी मेरी..
आप ही पे खतम और शुरू आपसे..!!