सिद्धान्तों की बात : बेमानी लगती है।
----------------------------------------------
सिद्धान्तों की बात करने वाले इसकी परिभाषा नहीं जानतें।
मुझकों रोने से मना करने वाले
खुद हँसने की भाषा नही जानते।।
मैंने कब कहा था जो सिद्ध हैं उनका अंत नही कभी।
लेकिन अंत से पहले क्या सिद्ध हो जाना नहीं सही।।
दो वक्त की रोटी खिलाने वाले मत कहो मुझे "ऐ"।
मत भूल इक दिन ख़ाक में तू भी मिलेगा,
बन राख मिट्टी की बर्तनों से उड़ेगा, ये भी तो है "तय"।।
मैं तो नर में नारायण खोजने चला था, जो मुझमें ही कहीं पड़ा था।
पर हरि की दरश हुई ना तुझमें,
हरि ढोंग में ना थें, हरि तो हर हर में थें,जो आत्मा से ना मरा था।।
सिद्धान्तों की बात करनेवाले, होते बड़ी चतुर।
अपनी मन की बात सारी करवा लेतें हुज़ूर।
पर अपने तक जब बन आती, तो हो जातें काफ़ूर।।
जब ढोंग ही था धरना, तो हरि-हरि करने और हरियाली आंसू बहाने की क्या थी जरूरत।
गरीबों में बैठे साक्षात हरि को ठगने की थी क्या जरूरत।
कफन तो पहले भी तू बेचता ही था,
अब अर्थी की दुकान खोल लेने की थी क्या जरूरत।।
अपनी पाप छिपाने को बड़े-बड़ो से करता तू मुहब्बत।
पैसे देखकर ही दोस्ती भी रखने की तेरी है चाहत।
कोशिश सभी चैन की नींद पाने की थी ना।
ज़रा अपने उन बड़े-बड़ो हाकिम हुक्मरानों से तो पूछो, उन्हें चैन की नींद आती होगी ना।।
फिर ये बेचैनी कैसी, सो जाओ चैन की नींद।
इक दिन तो सबको सो जाना ही है।
हो जाना है परमात्मा में विलीन।।
हाय तौबा मत कर प्यारे, सब कुछ यहीं रह जाएगा।
खुद को भी साथ तू ले ना जा पायेगा।
जानता तो तू सब है।
फिर छल किसे रहा।
मेरी बात अगर कड़वी नही तो खल किसे रहा।।
झूठी ढोंग मत कर तू पगले
जी ले जिंदगी।।
और सिद्धान्तों की बात.....?
बिल्कुल मत कर।।
"सिद्धान्तों की बात" बड़ी सयानी लगती है,
बेगानी लगती है,
"बेमानी लगती है"
©रूपेश सिंह वरेण्य मलय(रूहपेश दिलसे)
