पंचप्रेयसी(शांति, रजनी, निंदिया, कविता और लेखनी)।

रूपेश सिंह"©वरेण्य मलय

--------------------------------------

बहुत दिनों से सुबह मैं जागा नही,

शांति संग रजनी से दोस्ती ही हो गयी थी ऐसी,

कि पिछड़े पहर तक रोज,

बातें करते करते उनसे कब सोया समझ पाया ही नही।

लोग कहते मुझे नींद आती ही नही,

मैं सोया कब जो नींद मुझे आती नही, 

और जो सोया तो जागा कब जो नींद मेरी जाती नही,

आंखे कब बंद हुई या खुली, 

कब सोयी या जगी कुछ पता ही नही। 

लेकिन आँखे जब भी बन्द हो मेरी

ना सोचना ये कोई सोया या जगा होने का फसाना था, ये तो बस ख्वाब में थोड़ा सुकून पाने का महज़ एक बहाना था।

खुद को तसल्ली देना दे जाना था, कि मैंने सो लिया। 

वरना आलम तो ये है कि नींद निंदिया रानी बनके भी आती नही, 

गर आती भी तो सपने में संग अपने किसी कविता को ले आती।

कविता की यौवन का क्या कहूँ,

देखे जो एक नज़र हो जाय वो बेकाबू।

अपनी हालत मैं क्या कहूँ,

ढूंढ़ रहा रहा शांति को, खो जाता रजनी में और मिल जाती निंदिया रानी डूबा जाती लेखनी में ।

शांति, रजनी, निंदिया, कविता

संग इनके मैं जी लेता 

पर लेखनी पूछती सवाल बड़ी

कविता गर ना दिखती कर देती वो बवाल खड़ी।

मैं प्रेयसियों का मारा 

ढूँढता कविता को बेचारा,

सोच रहा.....

ओह निंदिया से अच्छी रजनी थी

या कविता जो कुछ पूछती ही नही थी।

जो भी हो,

रजनी की आगोश में खोने की बात निराली।

शांति प्यारी भी दिख जाती वहीं।

जिसे ढूँढता फिरूँ ख़ामोश,

उस पर से कविता की कोमलता,

कर जाती मदहोश,

मगर.....

संग निंदिया भी जो अड़ी,

करती वो परेशान बड़ी,

बेवक़्त बेमर्ज़ी आती मुई,

तभी तो चाहत कम हुई।

शांति, कविता, रजनी और मैं...वाह

पिछड़े पहर में,

बड़बोली लेखनी संग भी किसी तरह जी ही लेता

पर निंदिया का क्या करें....है बड़ी जबरदस्त।

एक बार जो पकड़ लेती जल्द छोड़ती ही नही।

शांति संग रजनी में कविता ओर लेखनी सभी उसी की इच्छा से दिखतीं,

सभी उसी की इच्छा से

मिलतीं औऱ कुछ कहतीं।

गर शांति संग रजनी में खोना, कविता औऱ लेखनी को पाना है, तो निंदिया को मनाना है।

फिर सवाल उठता कहाँ कि मुझे नींद आती ही नही।

मैं सोया कब जो नींद मुझे आती नही, 

और जो सोया तो जागा कब जो नींद मेरी जाती नही।

सच तो ये है कि निंदिया भले नखरे दिखाये,

पर एकबार जिसे

ख्वाबों के समंदर में डुबाये, 

फिर उसे कौन जगाये।

इसीलिए

बहुत दिनों से सुबह मैं जागा ही नही।

शांति संग रजनी से दोस्ती ही हो गयी थी ऐसी..........

बहुत खुश हूं पंचप्रेयसी संग मैं अब.....

शांति, रजनी, निंदिया, कविता और लेखनी।

साथ रहकर एक लेख को तो जन्म दे गई, कुछ लिखा तो गयी।


रूपेश सिंह"©वरेण्य मलय