क्यो छोड़ चल दिये ओ मेरे यार,

दुनिया कितनी अच्छी भली थी।


गर अच्छी भली ना भी थी, 

तो क्या इसे देख लेनी थी।


क्या कमी थीं तुममे, क्या खोया वहां तुमने,

हमेशा तो हँसते बोलते ही देखा तुम्हे।


फिर ऐसी भी क्या गम, जो तुम्हे हमसे ना कहनी थीं।

चूक कहाँ हो गयी ओ मेरे यार

क्यो छोड़ चल दिये, दुनिया कितनी अच्छी भली थी।


कुछ लोग ही छिछोड़े हो गए थें ना, होने देते।

कुछ लोग ही मज़ाक उड़ायें थें ना, उड़ाने देते।

तुम राजपूत थे, राजपूत मेरे यार, हमने कैसे कैसो को देखा,

उनकी बिसात क्या, जो तुम्हें तोड़ देते।

तुम्हे हर बाज़ी अभी जीतनी थी।

फिर रूठे क्यो ओ मेरे यार, 

क्यो छोड़ चल दिये , दुनिया कितनी अच्छी भली थी।


कुछ मौके भी छीने तो क्या, हम थें ना, सर माथे बिठा लेते, सिर्फ तुम ही तुम चलते , एक बार तो कह देते।

रुक जाते ओ मेरे यार।

क्यो छोड़ चल दिये, दुनिया कितनी अच्छी भली थी।

गर जाना ही था-----

जाने से दूर पहले अपनो का दर्द तो सोच लिया होता,


कहाँ ढूंढते फिरें अब तुम्हे, 

पता तो बात दिया होता,

एकबार और संभालने का मौका तो दे दिया होता,

नाराज़ भी थे हमसे, तो डाँट लिया होता,

अबकी तुम्हे दर्द कोई ना छूता, कोई कभी दूर तुमसे ना होता।


फिर ऐसी भी क्या नाराज़गी,

घर लौट आओ मेरे यार।

क्यो छोड़ चल दिये 

दुनिया कितनी अच्छी भली थी ।


©रूपेश सिंह वरेण्य मलय(रूहपेश दिलसे)