भारत मन अधिनायक
---------------------------
भारत मन अधिनायक कौन, सबसे बड़ा विनायक कौन।
सदियों जिसकी गूंज रहे वो भारत माँ का नायक कौन।
जन गण मन की बात करें जो
है वो राष्ट्र का नायक कौन।
अम्बर बन दे छाया जो धरा बन दे सहारा,
चमक जहां में छाये जिसकी, वो भारत का रखवाला।
हलचल चारो ओर मचे, दुश्मन जब छल बल रचे।
डोर राष्ट्र की थाम रखे,
हिम्मत सबकी की बांध रखे।
हर बाधा पार कराये जो।
भारत मन अधिनायक वो।
अब ना रो ना माँ भारती जो रो दी सो रो दी,
अब तक तुमने था खोया जो खो दी सो खो दी,
अब से तू ना रोयेगी कुछ भी कभी ना खोएगी,
बेटा तेरा आ चुका, भारत फिर से है जाग चुका,
टुकड़े तूने जो खोई हम चुन चुन कर ले आएँगे,
आँचल तेरे अखण्ड बनेंगे।
नभ तारे मुस्काएंगे।
शौर्य भरा है ऐसा जो
भारत मन अधिनायक वो।
शत शत से शतवीर बने
हो ऐसा शतनायक जो,
एकभारत हम एक वतन सब,
करने वाला हिमायत जो।
जन मन में जो दिख जाये,
कण कण में जो मिल जाये।
दम पे जिसके हम खड़े,
हो ऐसा बड़ा सहायक जो।
भारत मन अधिनायक वो।
भारत भूमि स्वर्ग बना दें,
हो श्रेष्ठ नरनायक वो,
विश्व जिसे सिरमौर बना ले, हो ऐसा निर्णायक वो।
कहो ना दुनिया मौन खड़ी क्यु,
है ऐसा जननायक कौन
देश पुकारे आज यही,
है,
भारत मन अधिनायक कौन..।
सबसे बड़ा विनायक कौन।
सादर नमन व वंदन।
©रूपेश सिंह वरेण्य मलय(रूहपेश दिलसे)
