तुम शाम करो ना जिंदगी में


मैं चला जा रहा हूँ
उठ कर चौखट से
रोक लो मुझे
अपने मीठी बातों से…

ना रुका तो
हाथ पकड़ लेना
अपने कोमल हाथों से…

कह दो तो, बैठ जाऊँगा
देखने तुम्हारी लटों को
जो चुम रही है तुम्हारी गालों को
मुझे जलाने के भाव से…

रख लो अपने सीने में
सुन लूँगा तुम्हारी धड़कनों को
सुनाऊँगा इन्ही से कोई कविता
न जाऊँगा कभी दूर तुम्हारे सीने से…

तुम शाम करो ना जिंदगी में
नदिया के उसपार है मेरा गाँव
कह दो, गर तुम साथ चलोगी
तो पार करेंगे हम, नदीया नौका से॥

दूर जाने से नही मिलेगी मेरे मन को आनंद
दूर जाने से मुझे नही मिलेगी कजरे की सुगंध,
दूर होने से दोनों को ही नही आएगी निद्रा
रोक लो मुझे, चाय पीने के बहाने से…

न रुका तो
जरा सा आवाज़ कर लेना
अपने पायलों की झंकार से…

देखो तुम अंदर अकेली न जाओ
अपने साथ मेरी आत्मा ले जाओ,
मैं खुद को बड़े अच्छे से संभाल लूँगा
यादों में बनी तुम्हारे चित्र के सहारे से…

सघन मन में गहन वेदना रह जायेगा
सघन वरण में गहन अश्रु रह जायेगा,
ये और भी गहन होते चले जायेंगे
मैं यथा बढ़ता जाऊंगा तुम्हारे गृह से…

तुम शाम करो ना जिंदगी में
गाँव का पथ ये लंबा बहुत है,
ये स्वतः ही छोटा हो जाएगा
मेरे संग, तुम्हारे उस ओर चलने से…

देखो चिरागे जलने लगी हैं
चिड़ियाँ अपने घोंसले में जाने लगी हैं,
मैं भी भारी मन किये जाने लगा हूँ
रोक लो मुझे, अपने प्रेमी संकेतों से…

न रुका तो
पुकार देना मेरा नाम
अपनी मीठी वाणी से…

जब कभी अकेली खड़े रहोगी चौखट पर
मेरी याद आने लगे और यादे मंदहास दे,
तब करना, अच्छी अच्छी बातें खत
प्रेमालाप कर रही इन कबूतरों से…

छोटे कागजों में लिखी हुई
खत ला रही हैं कबूतरें, आसमान में उड़तीं हुई,
मैं तो इन आसमानों से परे भी उड़ चलूँगा
मेरे संग, तुम्हारे क़मर में हाथ रख कर उड़ने से…

तुम शाम करो ना जिंदगी में
देखो सूरज फिर मिलेंगे कहने लगा है
साथ ही सूरजमुखी भी मिलेंगें कहने लगी है,
मैं भी भारी मन किये तुम्हें फिर मिलेंगें कहने लगा हूँ
रोक लो मुझे, अपने प्रेम आलिंगन से…
तुम शाम करो ना जिंदगी में…
तुम शाम करो ना जिंदगी में…