Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Poetry
2 min
0
शब्दों का तापमान (दोहा)
संवेदिता
Mar 18, 2023
Share as image
Download
शब्द एक संकल्पना, भाव अनेक लगाय।
जिसकी जैसी भावना, भाव रहा बरसाय।।
शब्द शब्दस: वर्तनी, यदि भाव न निर्मल होय।
भाव-अभाव के मेल में, मरम बचे नहिं कोय।।
मन-मानुष शब्द टटोलते, जेहिं वाणी अमिय सुहाय।
ईर्ष्या-तृष्णा भूलते, तृप्त करहिं हिय जाय।।
शब्द हृदय छलनी करें, जेहिं सूई चुभ-चुभ जाय।
शब्द करें उपचार भी, अंतर्मन घुल जाय।।
मधुर-शब्द सम कछु नहींं, द्वेष-कलेश मिटाय।
बाती-दीया के मेल से, सहज मोम पिघलाय।।
शब्द तोलकर बोलिए, जिमी कुंदन जाय तुलाय।
सअर्थ शब्द-रस घोलिए, हित-अनहित हिय धाय।।
शब्द चुनें कंटक सरिश, शूल समान विषाय।
शब्द मंजरी से चुनें, हृदय घाव मिट जाय।।
शब्द वार अदृश्य से, पावन मन टूटि जाय।
हृदय विदारक शब्द से, जेहिं टूटे जुड़ नहिं पाय।।
कर जोड़े विनती करें, नित-नित शीश नवाय।
शब्द मधुर चयनित करें, जेहिं मन संताप मिटाय।।
'संवेदिता'
1
संवेदिता #कविता #दोहा #शब्द #शब्द_का_तापमान #भावना #poetry #hindipoetry #words
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write