मुझे गुड़िया पुकारा था किसी ने।
कि चुपके से निहारा था किसी ने।

समझ हमको कहाँ थी वहशती की।
जो वहशीपन उतारा था किसी ने।

खिलौना थी नहीं पर खेलता था।
मेरा बचपन उजाड़ा था किसी ने।

किराया भर रही हूँ ज़िंदगी का।
मुझे जीते जी मारा था किसी ने।

कोई शैतान था या भेड़िया था।
ज़ 'हर देकर दुलारा था किसी ने।

पहनकर खाल बैठा मेमने का।
तबाही को पसारा था किसी ने।

मेरे ख्वाबों में दहशत भर गया है।
जलाकर के नक़ारा था किसी ने।

समेटें 'सायबा' कैसे अकेले।
भरोसे को ख़सारा था किसी ने।

संवेदिता