कैसे गाएं गीत मल्हार
चंचल चितवन मन की मार,
समय करें हैं अत्याचार।
मोहन संग मिलन हुआ दुश्वार,
खेलन जाएं किसके द्वार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
मनमोहन सा है मीत किधर,
हर ले चित के सब दु:ख दुष्कर।
हो आनंदित सुधि गए बिसर,
उर प्रेम का पान करें मधुकर।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
हे प्रीत! गया क्यों जमुना पार,
मनमीत हो कैसे विपिन विहार।
भू अश्रुपूर्ण है भ्रष्टाचार,
विनती मोहन कर दो उद्धार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
हे कुंज! धरा पर हो व्यभिचार,
नहिं बहते प्रेम के निर्मल धार।
विश्वास के नाम पे लुटा विचार,
नहिं विद्या, नहिं गीता का सार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
ले चल उन्मुक्त गगन सागर,
बन बाज है बोझिल पंख कुतर।
निज पर खोलें आकाश नगर,
ना साथ कोई दुर्लभ है डगर।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।
"संवेदिता"

