गुड़िया नहीं गड़ासे की तुम धार बनो तो बन जाओ
किसी खिलौने से बेहतर तलवार बनो तो बन जाओ
सदा चमकते हुए निगाहों को पैनी करते रहना
सहने से पहले ख़तरे पर वार बनो तो बन जाओ
शीतलता को त्यागो सूरज के अंगारे पालो तुम
जला सको तो जला-जला अंगार बनो तो बन जाओ
संवेदिता

