वो नीला आसमान जिस ने बांधी रखी हुई है एक पोटली,
 जिसमें उसने इकट्ठे किए हुए हैं कई चमकीले मोती।
 मैं सोचती हूं उसके घर भी होगा कोई शरारती बच्चा!!
 जो फेंक देता होगा उस पोटली को आसमान से नीचे,
 और बिखर जाते होंगे सारे मोती सितारों की तरह,
 फिर हो जाती होगी रात।
 जब समेटे जाते होंगे वो मोती,
 तक निकल आता होगा सुबह का सूर्य।