मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

मेरा उससे मिलना जैसे

कई जन्म का रिश्ता लगता है

वो गुस्से में हो जब

तो शिव सा रूप बदलता है

फिर ना किसी की सुनता है

और ना किसी से डरता है

जैसा भी है दिल में मेरे

बस वो ही बसता है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

बातें वो अलबेली करता

मेरा ध्यान वो रखता है

नज़रों में मेरी सिर्फ उसका चेहरा दिखता है

शहजादा वो खवाबों का है

ख़्वाबों को हकीकत करता है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

नज़रों से अपनी, वो मेरी आँखें पढ़ता है

चेहरे पर उसके प्यार मुझे

आकर साफ झलकता है

एक पल में अपना बना ले

ऐसा हुनर वो रखता है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

मैं रो दूँ तो मुझे हंसाता

बाहों में अपनी भरता है

मैं रहती हूँ चुप -चुप सी

और वो बातें बहुत ही करता है

उससे मिलकर यूँ लगता है

जैसे हमारा जन्मों का रिश्ता है.

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

बिन बोले ही मेरी बातें

वो तो सारी समझता है

नामुमकिन है ये बतलाना

कितना प्यार वो मुझसे करता है

मेरी हंसी में वो हँसता है

बीमार अगर मैं हो जाऊ

उसके चैन कहाँ पड़ता है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

साथ में उसके जब मैं होती

बड़े ध्यान से तकता है

नटखट भी शैतान भी है

हंसमुख और नादान भी है

उसको भले बुरे की पहचान भी है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है

मैं उस पर मरती हूँ

वो मुझपर जान छिड़कता है

मैं लड़की भोली सी हूँ

वो एक शरारती लड़का है..

-rupali yadav©