शायद उसे आता है जादू टोना
हां, उसे आता है अपनी बात मनवाना
वो समझ लेती है मेरे चेहरे पे उमड़ते भावों को
वो पढ़ लेती है मेरे अधूरे शब्दों को
वो बोल देती है, मेरी ख्वाहिशों को
देख लेती है, मेरे अंतर्मन में... और मैं नहीं समझ पाता,
कि वो जादू आंखों से करती है
या बातों से....

