फ़कत चले आना कभी यूँ गै़र समझकर, तुम्हे चीखते खामोशी से चट्टान मिलेगें। किसी के ख्वाब को साकार कराने के वास्ते, किसी के पलकों से बिखरे हुए अरमान मिलेगें। तुम्हारे बाद किसी और को आने भी न दिया, देखना जाते हुए कदमों के निशान मिलेगें। सियासत के लिये है जिन्होने ईमाम गंवाया, तहजीब़ सिखाते हुए दरबान मिलेगें। तराशा था जिन्हें मैने कोहिनूर समझकर, तोहमतों से घिरे हुए बेईमान मिलेगें। एक दैर था जब कहते थे हम साथ हैं और अब, दब-ए-पाँव जाते हुए  इंसान मिलेगे। सब़ा थी जहां सहर में खुशियां बिखेरती, तनहाई मे लिपटे शहर बीरान मिलेगें। कल थे जहाँ कुछ शख्श उल्फत को पिरोये, नफरतों से जले हुए शमसान मिलेगें। थक चुके अपनों की तरह हाथ बढ़ाकर, अब जिससे भी मिलेगें हम अन्जान मिलेगें।