हाथ थाम लेना कभी और पूछना कैसे हो तुम...
बदल गए या पहले जैसे हो तुम
तब दिखायेंगे तुम्हे अपने अंदर के बच्चे की सकल...
सख्त चेहरे के पीछे एक मासूम बच्चे की अकल
क्या कहेगी दुनिया इस डर से रोते नहीं कभी...
रात को तकिए भीग जाते है हम सोते नहीं कभी
रोते नहीं सामने किसी के क्योंकि हर चीज का सौदा है....
हर सौदे का यह अपना अपना ओहदा है
दिखा दो किसी को आशु तो कहते यार खोते नहीं है...
कोई हस के डॉट के प्यार से कहता लड़के रोते नहीं है
हम भी छुपा लेते है आशु , एक झूठी मुस्कान के पीछे...
जैसे सूर्य छुप जाता है चुपके से एक शाम के पीछे
हमको हमारी मां के सिवा कोई समझ ही नहीं पाता है...
जो आता है समझाता है और समझा के चला जाता है
हमे भी समझो हमारे पास भी दिल है कोई शीला नहीं...
लेकिन हमे समझ सके मां के सिवा कोई ऐसा मिला नहीं
रात को तकिए पे मुंह रख के अपनी दशा छिपाते है...
हम अपना दुख अपने मां को भी नहीं बता पाते है
इस दुनिया के जज्बातों में कभी कभी हम भी खोते है...
यार लड़के है तो क्या हुआ कभी कभी हम भी रोते है

