मंगल पांडे के बलिदान का ।
कुंवर सिंह के अंगदान का ।।
इनका परिणाम बताते है ।
आइए भारत दिखाते है ।।
रानी लक्ष्मीबाई के क्रोध का ।
गांधीजी के प्रतिरोध का ।।
वीर सावरकर की बोली का ।
चंद्रशेखर आजाद के गोली का ।।
भगत सिंह के फंदे का ।
लाला लाजपत राय के डंडे का ।।
सुभाष चंद्र बोस की वीरता का ।
सुखदेव और राजगुरु की मित्रता का ।।
आजाद हिंद फौज के देशभक्ति का ।
हमारे वीरों की आपार शक्ति का ।।
डॉक्टर अंबेडकर के बोध का ।
रवींद्रनाथ टैगोर के शोध का ।।
खंडित भारत को अखंड बनाने का ।
वल्लभ भाई पटेल के कारनामे का ।।
शास्त्री जी के त्याग का ।
मालवीय जी के प्रयाग का ।।
इनका दर्शन करवाते है ।
आइए भारत दिखाते है ।।
चंद्रगुप्त के अखंड राज्य का ।
अशोक के साम्राज्य का ।।
समुंद्रगुप्त के श्रेष्ठता का ।
हर्षवर्धन के निष्ठता का ।।
महाराणा प्रताप के शलाका का ।
शिवाजी के भगवा पताका का ।।
इनका चित्र दर्शाते है ।
आइए भारत दिखाते है ।।
कश्मीर के कंचन घाटी का ।
रामेश्वरम के पवित्र माटी का ।।
बिहार के छठ घाट का ।
उत्तर प्रदेश के ठाठ बाठ का ।।
राजस्थान के किला का ।
दिल्ली के रामलीला का ।।
उत्तर के शक्ति का ।
दक्षिण के भक्ति का ।।
सब से परिचय करवाते है ।
आइए भारत दिखाते है ।।

