चलो मजहबी बातें छोड़
इंसानियत को अपनाएं,
धर्म का होहल्ला छोड़
हम पहले इंसान बन जाएं।
संकीर्ण विचारों से मुक्त होकर
राष्ट्रधर्म के प्रति,
अपना कर्तव्य निभाए
जिंदा हैं तो बुद्धजीवी हो जाएं।
भूमि,जल,वायु के प्रति
सजग हो जाए,
स्वर्ग सी इस धरती का सम्मान करे
आओ कर्त्तव्यनिष्ठ बन जाएं।
द्वेष,नफरत की इस आँधी से
ख़ुद को बचाए,
देशहित, देश सुरक्षा के लिए
चोक्कने हो जाएं।
चलो मजहबी बातें छोड़
इंसानियत को अपनाएं,
धर्म का होहल्ला छोड़
हम पहले इंसान बन जाएं।।
_रुचि सिंह
Twitter- @ruchi_mgr


