कई दावेदार निकल आए 

घर के हिस्सों के..

एक कोने में,

खटिए पर पड़ी

पथराई आँखें

तकती रही..

कि कोई उसका भी दावेदार निकलेगा।


_रुचि सिंह

Twitter- @ruchi_mgr