मुझे प्रेम की जरूरत नहीं
तुम दोस्त ही ठीक हो
सजावटी कल्पनाएँ नहीं
सादगी भरी हकीकत हो
हो के मीलों दूर तुम
हृदय के उतने ही करीब हो
एक अनकहा एहसास हो
तुम दोस्त ही ठीक हो
होगा तजुर्बा तुम्हें बहुत
दुनिया का जानती हूँ
मेरे लिए मासूम ही अच्छे हो
आकर ख्यालों में तुम
मेरी कविताओं में रहते संग हो
दिल के थोड़े सच्चे हो
तुम दोस्त ही ठीक हो
तुम दर्द हो मुस्कान हो
मेरे जीवन का भावार्थ हो
दुनिया की इस भीङ में
मुझमें छिपा एक राज हो
दिल के करीब एक शख्स हो
तुम दोस्त ही ठीक हो
कह तो दूं है असीमित प्रेम मुझे
पर डरती हूँ कहीं ना दूं तुम्हें
क्यूंकि तुम्हारा प्रेम नहीं
चाहिए तुम्हारा साथ मुझको
मुझे प्रेम की जरूरत नहीं
तुम दोस्त ही ठीक हो
