काँच के शोरूम में हँसते रहे वो बेज़ुबान खिलौने दिन भर,

और बाहर ठिठुरती ठंड में, इक ज़िंदा बचपन सिसकता रहा।

महँगी गाड़ियों के शीशों से टकराकर मुड़ गई अमीर की नज़र,

चंद सिक्कों की ख़ातिर, वो देश का भविष्य भूखा तड़पता रहा।

बड़ी-बड़ी डिग्रियों की नुमाइश में जहाँ बिकता है हर हुनर,

वहाँ कूड़े के ढेर में, कोई नन्हा उस्ताद क़लम ढूँढ़ता रहा।

कंक्रीट की इस नुमाइश को तुम शहर कहते हो तो कहो साहब,

मैंने तो हर ऊंची इमारत की बुनियाद में, इंसानियत को मरते देखा है।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'