हटो पीछे! अब हम धार बदलने आए हैं,

इतिहास की स्याही में अंगार मिलाने आए हैं।

तुमने समझा था मौन, तो सुनो दहाड़ मेरी,

तुम्हारी हुकूमत झेलेगी अब ललकार मेरी।

बेड़ियों में दम नहीं, जो उड़ान हमारी रोक सकें,

कोई सूरमा पैदा नहीं हुआ, जो उबलता खून टोक सके।तुम तख्त बदलो या बिछा दो लाख अंगारे,

अब थमेगा न सैलाब, गूंजेंगे इंकलाब के नारे!

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'