घर के आँगन की रौनक हैं बच्चे,

दिल के साफ़ और बेहद सच्चे।

भोली सी सूरत के प्यारे बच्चे,

मन के साफ़ और जग से अच्छे।

रब की मूरत होते हैं बच्चे,

मिट्टी के घड़े जैसे कच्चे।

घर का नूर और ख़ुशी हैं बच्चे,

खिलौनों की दुनिया में सच्चे।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'