सन्नाटा चीर के अब कोई नई आवाज़ उगाओ,
तहज़ीब के पन्नों को ज़रा चूल्हे में जलाओ।
कंधों पे जो लाशें हैं, उन्हें ढोना बंद करो,
इंसाफ़ की चौखट पे अब रोना बंद करो॥
जो ज़हर हवाओं में है, उसे पीना नहीं है,
दरिंदों के साए में हमें जीना नहीं है।
लोहा तपा के अपने हाथों में ढाल लो,
अब नोच लो आँखें, या तख़्त उछाल लो॥
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'

