वो दूरियाँ मीलों की भी जिन्हें कभी न डराती थीं,
वो कच्चे रास्तों की धूल भी जिनके हौसले बढ़ाती थी।
न गाड़ी थी, न चिट्ठी थी, न कोई साधन पास था,
मगर हर दिल में मिलने का एक अटूट विश्वास था।दूर-दूर से पैदल चलकर लोग गले मिल जाते थे,
वक़्त बहुत था पास सभी के, सब -कुछ बाँट के खाते थे।
रचनाकार: रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
