किसी का सपना जब

बनना प्रारम्भ होता है

किसी की दूसरे खाली जगह

की खोज शुरू होती है

ये ज़िन्दगी सबके लिए

एक समान नहीं होती है..

अलग अलग कमरे दरवाज़े

खिड़कियां वरांडा क्रीड़ाक्षेत्र

एक तरफ ऐसा ख्वाब पूर्ण होता है

कहीं पोटली में कुछ कपड़े

बर्तन और फिर उस ओर मुड़ कर

न देखने वाला मन तैयार होता है

बस साथ उनके कुछ उम्मीदें होती हैं

ये ज़िन्दगी सबके लिए

एक समान नहीं होती है...

परिस्थितियों को देखकर लगता है

जैसे धन से बढ़कर कुछ नहीं होता है

पर लाखों करोड़ों और कई

सुविधाओं से युक्त मकानों में भी

सन्नाटा खालीपन और तन्हाई होती है

ये ज़िन्दगी सबके लिए

एक समान नहीं होती है..