न बिना सोचे न बिना जाने
जो निकाले निष्कर्ष और
संदेह लालच तुलना में
केवल खोते जाए अपना हर्ष
यह है युवा पीढ़ी का संघर्ष..
भौतिक प्रगति को माने उत्कर्ष
नीति-अध्यात्म का न करें स्पर्श
चाहे मिले आसानी से यश
यह है युवा पीढ़ी का संघर्ष ..
मनमानी व ज़िद में बिताए वर्ष
बात बात पर लें परामर्श
जाने नहीं किसे बनाऍं आदर्श
यह है युवा पीढ़ी का संघर्ष..