चाहे अपना पता जगह

शक्ल या नाम बदल दो

यमराज और चित्रगुप्त

देते उतना ही समय हमारा है.. जो

अमुमन मनुष्यों को धोखा देने

वालों की इनके सामने नहीं

चलती कोई भी चतुराई

निश्चित रहता समय और

स्थान मृत्यु का

कभी आसमान आग हथियार

कभी पानी वाहन गहरी खाई

नहीं देते अधिक एक भी पल ओ..

चाहे अपना पता जगह

शक्ल या नाम बदल दो..

तकनीक है इनकी चकित करने वाली

सभी जीवों की रखते खबर सारी

किसी भी यंत्र से इनको

देख पाना संभव नहीं

संजाल सटीक इतना कि

त्रुटि का कहीं स्थल नहीं

हमारे कर्म के अनुसार देते फल ओ

चाहे अपना पता जगह

शक्ल या नाम बदल दो

यमराज और चित्रगुप्त देते

उतना ही समय हमारा है.. जो