यह तय है कि सब अनिश्चित है

पर मानव सदा रहे गर्वित है..

शाश्वत नहीं क्षणभंगुर जाने है

फिर भी लोभी मन नहीं माने है..

सद्गुणों और परोपकार

से रहे सदा वंचित है

सोचो पाए क्या और

करे क्या अर्पित है..

काम क्रोध लोभ मोह को

अपनाने में ये चर्चित है

सत्य धर्म और अहिंसा

जैसे गुणों को करे खंडित है ..

यह तय है कि सब अनिश्चित है..

पर मानव सदा रहे गर्वित है..