वही दिन वही रात

और वही आठ पहर

किसी के परिश्रम में

किसी के आनंद में जाए गुज़र

कोई आरामदाय रहता है

कोई अत्यंत पीड़ा सहता है

कहीं छलके ऑंसू तो

कहीं सुनाई दे खुशी की लहर

एक समान सब के लिए

शब हो या चाहे सहर

वही दिन वही रात

और वही आठ पहर...

किसी का जन्म किसी की मृत्यु

कोई बनाए त्योहार

किसी पर टूटे कष्टों का कहर

सभी के लिए अनवरत वक्त

निरंतर समन्दर की लहर

वही दिन वही रात

और वही आठ पहर...

कोई करे दान कोई गुणा

कोई किसी को बचाए

कोई किसी को मारे

कोई माॅंगे जीवनदान

कोई चाहे इच्छामृत्यु

चाहे बस्ती झोपड़ी

गाॅंव या शहर

वही दिन वही रात

और वही आठ पहर..