कभी प्रसाद हूॅं

कभी दान हूॅं

कभी भूख हूॅं तो

कभी शौक हूॅं

किसी का‌ इंतजार हूॅं

तो कभी पहले तैयार हूॅं

कभी पौष्टिक कभी

किसी के लिए बचा ग्रास हूॅं

समर्थ के लिए प्रीतिभोज हूॅं तो

बीमार के लिए तरल आहार हूॅं

विभिन्न प्रकार से

ग्रहण वाले मुझे मानव

तुझे जीवित रखने

के लिए हर रूप में मैं तैयार हूॅं

पर तुम्हारी उपेक्षा की सूची में

सबसे प्रथम आने वाला शिकार हूॅं..